Home Breaking News कई पोषक तत्व से भरपूर है ब्रोकली, जानें इसके फायदे
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

कई पोषक तत्व से भरपूर है ब्रोकली, जानें इसके फायदे

Share
Share

नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए शरीर को रोजाना संतुलित मात्रा में कई आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इन आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति साबुत अनाज, फल और सब्जी आदि चीजों को खाने से होती है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। सामान्यतः हरी सब्जियों और फलों में सभी आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में फलों और सब्जियों का जरूर शामिल करें। सब्जियों में ब्रोकली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर तनाव की समस्या को भी दूर करने में ब्रोकली सक्षम है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

हृदय के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए गुणकारी सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

कैंसर से बचाव

ब्रोकली में एंटी कैंसर के भी गुण पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रोकली में आयरन, जिंक, सेलेनियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, सी समेत पोलीफेनोल और क्वेरसेटिन के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन जरूर करें।

मोटापा को दूर करने में मददगार

ब्रोकली में फाइबर और प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों को खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इसके चलते बार-बार खाने की समस्या से आराम मिलता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

See also  Aaj Ka Panchang, 28 August 2024 : आज भाद्रपद कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अल्जाइमर से बचाव

ब्रोकली में मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ए, सी और इ पाए जाते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क के कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार होता है। विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह में 2-3 बार ब्रोकली का सेवन जरूर करें।

आंखों की रोशनी के लिए वरदान

ब्रोकली के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है। डॉक्टर्स हमेशा आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में विटामिन-ए युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप ब्रोकली का नियमित रूप से सेवन करें।

तनाव में आराम मिलता है

ब्रोकली एस्ट्रोजन हार्मोन को मेंटेन रखता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो महिलाओं में होने वाले प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम समस्या को दूर करने में सहायता करता है। साथ ही तनाव, चिड़चिड़ापन, बार-बार खाने और थकान की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए डॉक्टर्स तनाव की समस्या को दूर करने के लिए ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...