बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
जहाँगीराबाद : कोरोना महामारी की आफत से जूझ रहे पूरे देश के हालतों कर सुधार के लिए भाजपा नेता विकास गोयल ने सिद्ध पीठों के दर्शन किये। वर्तमान में दिल्ली में रह रहे व मूल रूप से नगर निवासी युवा भाजपा नेता विकास गोयल ने अहार स्थित अम्बकेश्वर महाराज के दर्शन कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ युवा भाजपा नेता ने सिद्ध पीठ बाबा गोरखनाथ, माता अवंतिका देवी, माँ बिन्नेर देवी, जरैला बाबा आदि पवित्र धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किये।
सोमवार को भाजपा नेता विकास गोयल ने क्षेत्र के महाभारत कालीन भगवान भोलेनाथ के मंदिर अम्बकेश्वर महाराज व अवंतिका देवी के दर्शन किये। इसी के साथ विकास ने माँ गंगा में स्नान कर पूरे विश्व को इस बीमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना भी। इसके बाद उन्होंने सिद्ध बाबा मंदिर, जरैला बाबा, बावरे बाबा व माँ बिन्नेर देवी मंदिर में भी दर्शन कर माथा टेका। विकास बे बताया कि भगवान की भक्ति में अपार शक्ति होती है। सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति के सहारे बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान चुटकियों में हो जाता है। सनातन संस्कृति में वैदिक काल से ही विश्व के कल्याण की कामना की गई है इसलिए उसी संस्कृति का अनुसरण करते हुए वर्तमान में कोरोना महामारी से परेशान पूरे विश्व के कल्याण के लिए ही उन्होंने इन सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सभी के कल्याण की प्रार्थना की है।