Home Breaking News कल्याण सिंह की अस्थियां काशी, प्रयाग और अयोध्या में होंगी विसर्जित, BJP निकालेगी कलश यात्रा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

कल्याण सिंह की अस्थियां काशी, प्रयाग और अयोध्या में होंगी विसर्जित, BJP निकालेगी कलश यात्रा

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य के प्रतिबिंब स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियों को वाराणसी में गंगा नदी तथा अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित किया जाएगा। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद शुरू होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बीते शनिवार लखनऊ में निधन होने के बाद सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनकी अत्येष्टि की गई। अलीगढ़ के अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया जाएगा। उसी दिन नरौरा में उनकी अस्थि का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद एक सितंबर को उनकी कर्मस्थली केएमवी इंटर कालेज, अतरौली में त्रयोदशी भोज का कार्यक्रम होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि का विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद होगा। सबसे पहले वाराणसी में उनकी अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इसके बाद रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी में कल्याण सिंह की अस्थियों को विसर्जित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

उनके पुत्र एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने बताया कि कल्याण सिंह का अस्थि विसर्जन नरौरा के साथ ही काशी की गंगा और अयोध्या की सरयू नदी में किया जाएगा। उनकी त्रयोदशी और श्रद्धांजलि सभा अलीगढ़ में एक सितंबर को आयोजित होगी।

See also  पीएम मोदी बोले- सरकारों की लापरवाही से 100 करोड़ की योजना में 10 हजार करोड़ लगे
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...