Home Breaking News कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोफेशनल टैक्स लगाने और अन्य टैक्सों में बढ़ौतरी के खिलाफ सिविक सेन्टर पर किया विरोध प्रदर्शन
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोफेशनल टैक्स लगाने और अन्य टैक्सों में बढ़ौतरी के खिलाफ सिविक सेन्टर पर किया विरोध प्रदर्शन

Share
Share

मुख्य संवाददाता

नईदिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रोफेशनल टैक्स लगाने और अन्य टैक्सों में बढ़ौतरी के खिलाफ सिविक सेन्टर पर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा और आप सरकार दिल्ली के लोगों पर अतिरिक्त टैक्सों का बोझ डाल रहीं है जबकि लोगों का कोविड महामारी के कारण जीविका चलाना ही संकटमय हो गया है। – चौ0 अनिल कुमार

केन्द्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की अरविन्द सरकार तुरंत दे दिल्ली नगर निगम को आर्थिक स्पेशल पैकेज। – चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 31 जुलाई, 2020 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रोफेशनल टैक्स लगाने और अन्य टैक्सों में बढ़ौतरी के खिलाफ सिविक सेंटर पर विरोध प्रदर्शन किया। इन टैक्सों के कारण दिल्ली के लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जबकि वह पहले ही कोविड़ महामारी से आर्थिक संकट झेल रहे है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा विरोधी बैनर और प्लेकार्ड लिए नारे लगा रहे थे।  प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कोविड महामारी के दिशा निर्देशों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जाकिर हुसैन कॉलेज पर एकत्रित हुए और सिविक सेन्टर की ओर बढ रहे थे परंतु दुखद है वहां पर मोदी सरकार नियंत्रित दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल पहले ही तैनात थे जिन्होंने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक रोक दिया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है, परंतु कांग्रेस किसी भी दवाब में नही आऐगी।

See also  रेकी कर चोरी करने वाले 24 घंटे में हुए गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन में भाग लेने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन, श्री अभिषेक दत, श्री मुदित अग्रवाल, श्री अली मेंहदी, पूर्व विधायक अमरीश गौतम, भीष्म शर्मा, श्री मालाराम गंगवाल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल की नेता कु0 रिंकू, जिला अध्यक्ष श्री मौहम्मद उस्मान, श्री संदीप गोस्वामी, श्री परवेज आलम, सहित सभी जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष प्रमुख रुप से मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि SDMC असंवेदनशील तरीके से काम करके व्यावसायिक कर, अनधिकृत कॉलोनी टैक्स और स्टैंप ड्यूटी टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है जबकि लोगों को इस कोरोना काल में अपनी जीविका चलाने में मुश्किले हो रही है। चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को 26 जुलाई, 2020 को उनके ट्वीट के बारे में याद दिलाने के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया था कि SDMC कोई नया कर नहीं लगाएगी क्योंकि SDMC के मेयर ने उनसे वादा किया था, लेकिन 27 जुलाई को, SDMC ने सभी नए कर प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अगर SDMC मेयर दिल्ली में अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष के प्रति अपने वादे का सम्मान नहीं कर सकते हैं, तो दिल्ली के लोग भाजपा शासित एमसीडी से किस न्याय और निष्पक्षता की उम्मीद कर सकते हैं?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो सरकारों ने लोगों को राहत देने की बजाय दिल्लीवासियां पर नए कर लगाकर और करों में वृद्धि करके अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को नए करो को वापस लेने के लिए सड़क पर उतरे है क्योंकि दिल्लीवासी करों के अतिरिक्त बोझ को सहन करने की स्थिति में नही है।

See also  एक हफ्ते से कमरे में परिवार के 5 बच्चों समेत 7 लोगों को किया गया कैद, चल रहा था तंत्र मात्र का डर्टी गेम

चौ0 अनिल कुमार ने यह भी मांग की कि अरविन्द सरकार पेट्रोल पर भी वैट कम करे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी पिछले कई हफ्तों से इसकी मांग कर रही थी कि पेट्रोल पर 30 प्रतिशत वैट से लोगों पर अधिक वित्तिय बोझ सहना पड़ रहा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम लोगों पर नए टैक्स और टैक्स में संशोधित बढ़ौत्तरी करने की बजाय मोदी सरकार और अरविन्द सरकार से उन्हें स्पेशल वित्तिय पैकेज की मांग करनी चाहिए ताकि दिल्ली नगर निगम को दिल्लीवालों पर कोई नया टैक्स न थोपना पड़े।

 

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...