Home Breaking News कांग्रेस का समर्थन, दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आंदोलनकारी किसानों का देशव्यापी चक्का जाम आज
Breaking Newsराष्ट्रीय

कांग्रेस का समर्थन, दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आंदोलनकारी किसानों का देशव्यापी चक्का जाम आज

Share
Share

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज  देशव्यापी चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। हालांकि, यह प्रदर्शन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है। राज्यसभा में कृषि कानूनों का बचाव करने पर कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की है।

UPDATES 

– कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

– कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का आज पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान। इसके मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

– किसानों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

– किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए लाल किला पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा 

किसान यूनियनों द्वारा प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर  बैरिकेडिंग की गई है और कंटीले तार लगाए गए हैं। लाल किले के पास भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। किसान पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

See also  ‘नया IT नियम संविधान के खिलाफ, सारे मैसेज ट्रेस करना नामुमकिन: मोदी सरकार के खिलाफ Whatsapp पहुँचा दिल्ली HC

 

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

हे भगवान! बेजुबान को पहले रस्सी से ऑटो में बांधा, फिर घसीटते हुए ले गया, वीडियो हो रही वायरल

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में भांजे से नाराज मामा ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

 नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां...