Home Breaking News किसानों के समर्थन में सपा की ट्रैक्टर परेड को पुलिस ने रोकी, परेड निकलने पर अड़े कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

किसानों के समर्थन में सपा की ट्रैक्टर परेड को पुलिस ने रोकी, परेड निकलने पर अड़े कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प

Share
Share

दादरी:- गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसानों के समर्थन में निकली जा रही तहसील स्तरीय ट्रैक्टर परेड को पुलिस ने रोक दिया। जिला उपाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में होनी थी ट्रैक्टर परेड, इस दौरान पर परेड निकालने पड़े पार्टी के नेताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी की तहसील स्तरीय ट्रैक्टर परेड जिले में बील अकबरपुर से दादरी तहसील, सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रेक्टर लिए इन स्थानों पर उपस्थित हुए थे। ट्रेक्टर परेड रोके जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा किक्रांतिकारियों के बहुत संघर्षों के बाद भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी और भारत में आज के दिन लोकतंत्र की स्थापना हुई थी लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने से रोका जा रहा है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार डरा धमकाकर अन्नदाता की आवाज दबाने का काम कर रही है। गणतंत्र दिवस पर किसानों की आवाज को बुलंद करने वालों को पुलिस के दम पर रोकना आजाद भारत का सपना देखने वाले क्रांतिकारियों का अपमान है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब किसान मजदूर की लड़ाई लड़ी है और आगे भी उनके हकों की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी, उपाध्यक्ष जगबीर नंबरदार रोहित बसोया,मत्ते चौधरी, श्यामसिंह भाटी, हिमांशु मुखिया विक्रांत तोगढ़,प्रशांत भाटी, इन्द्रपाल छौंकर, जतन भाटी, औरंगजेब अली, सुधीर तोमर, कृशान्त भाटी, सुनील बदौली अजय चौधरी, नवाब कुरैशी, अकबर खान, अमित रौनी, राजेश रोही, अक्षय चौधरी, हैप्पी पंडित विनीत भाटी, वकील सिद्दकी, अनीस अहमद, जय यादव, मनोज शर्मा, विक्रम टाइगर, राहुल आर्यन, ओंकार भाटी, डॉ इमरान, शैलेन्द्र भाटी, हरीश ठाकुर, हारून सैफी, अकरम चौधरी, लोकेश भाटी, ओमवीर सैन, अनूप तिवारी, सुमित पंडित, बबली भाटी, बंटी चौधरी, शाहरुख चौधरी,इदरीश कुरैशी, सतीश यादव, उदयवीर प्रधान,समीर मेवाती, बालेश्वर बाल्मीकि, जावेद अंसारी, आदि मौजूद रहे।

See also  लाठीचार्ज के विरोध में आज उत्तराखंड बंद का ऐलान, SSP बोले- अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...