पेट्रोल पंप के पास खुदे एक कुएं में गिरी गाय को निकालने के चक्कर में गई दो युवकों की जान। हादसे में कुएं में गिरी गाय की भी मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान भिजवा दिया गया है।नेशनल हाईवे स्थित सीकरी गांव का हादसI |
दिखाई दे रहा यह कुआं वही है, जिसमें कल देर शाम एक गाय गिर गई थी और उस गाय को कुएं से निकालने के लिए रास्ते से उतरे दो युवक काल का ग्रास बन गए। हालांकि यह दोनों गाय को कुएं से बाहर निकालने के लिए रास्ते से उतरे थे लेकिन सही समय पर यह बाहर नहीं आ पाए। दोनों युवक और गाय हादसे में काल का ग्रास बन गए। हरिकिशन के पड़ोस में रहने वाले घनश्याम की माने तो मृतक हरिकिशन उनके गांव में रहता था जबकि दूसरा युवक पड़ोस के नगला जोगियान गांव में किराए पर रहता था। घनश्याम की माने तो जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई थी और पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवाया तथा मृतक गाय को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया है।
मृतक के चाचा बलवंत सिंह की माने तो उसकी गाय कुएं में गिर गई थी जो कुआं से गाय के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने वहां खड़ी हाइड्रा गाड़ी चालक से मदद मांगी तो उसने रखता बांधकर उसे कुएं में उतार दिया। उसने गाय के गले में रस्सी तो बांध दी लेकिन उसे ऊपर तक लाने में काफी दिक्कत हो रही थी। बलवंत की माने तो एक बार बाहर निकलने के बाद वह दोबारा कुएं में गया लेकिन वह कुए से गाय को बाहर नहीं निकाल पाया। इस दौरान मैं बेहोश हो गया। न जाने उसका भतीजा और उसका दोस्त कब-कब में कुएं में उतर गया और कुएं में दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।