नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद देश की हालत बेहद खराब हो चुका है। इसके महामारी की वजह से लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं हजारों लोग रोज इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी की वजह से मनोरंजन जगत ने भी अपने कई शानदार कलाकारों को खो दिया। इसी बीच अब एक और शानदार एक्टर के निधन के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है। अभिलाषा एक हिंदी सिनेमा के साथ ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस भी थीं।
अभिलाषा पाटिल मंगलवार को कोरोना से जंग हार गईं और इस दुनिया को छोड़कर चली गई। रिपोर्ट की मानें तो अभिलाषा बनारस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन जब वह मुंबई वापस लौटी तो उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण अपने अंदर नजर आए। इसके बाद उन्होंने कोविड-19 का जांच कराया तो वह पॉजिटिव पाई गईं। अभिलाषा पिछले कुछ समय से आईसीयू में एडिमिट थीं। अभिलाषा पाटिल मराठी सिनेमा का बड़ा नाम हैं।
अभिलाषा पाटिल ने हिंदी सिनेमा के साथ कई मराठी फिल्मों जैसे ‘ते अठ दिवस’, ‘बायको देता का बायको’, ‘परवास’ और ‘तुझा माझा अरेंज मैरेज’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह एक शानदार एक्ट्रेस रही हैं। वहीं अगर उनकी हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो वह ‘छिछोरे’ के अलावा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘गुड न्यूज’ और ‘मलाल’ जैसी फिल्मों में भी नरज आ चुकी हैं। अभिलाषा की मौत की खबर से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। हर कोई उन्हें याद करके सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे हैं।