Home Breaking News क्या कोरोना एक शरीर में डबल इन्फेक्शन मुमकिन है पढ़िए पूरी खबर
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

क्या कोरोना एक शरीर में डबल इन्फेक्शन मुमकिन है पढ़िए पूरी खबर

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर को डेढ़ साल हो गया है। कोरोना संक्रमण हर इंसान को अलग तरह से संक्रमित करता है, लेकिन हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया। दुनिया में ऐसा मामला पहली बार देखा गया, जब बेल्जियम में रहने वालीं 90 साल की महिला कोरोना के दो अलग वेरिएंट से संक्रमित हो गईं। यह महिला मार्च में संक्रमित हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी तबियत तेज़ी से बिगड़ी और 5 दिन में उनकी मौत हो गई। जांच में उनमें कोरोना के अल्फा और बीटा वेरिएंट की पुष्टि हुई।

कैसे हो सकता है डबल इंफेक्शन?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक ही वायरस के दो अलग वेरिएंट से संक्रमित होने का मामला असाधारण है। जब वायरस का एक वेरिएंट इंसान को संक्रमित करता है, तो यह पूरे शरीर में अपनी संख्या बढ़ाने का काम शुरू कर देता है और कोशिकाओं पर असर करता है। इस दौरान कुछ ऐसी कोशिकाएं भी होती हैं, जो वायरस से बच जाती हैं। इन्हीं कोशिकाओं को दूसरा वेरिएंट संक्रमित कर सकता है।

क्या हैं अल्फा और बीटा वैरिएंट

जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है। समय के साथ सभी तरह के वायरस में जेनेटिक बदलाव होते रहते हैं, जो एक समान्य प्रकिया है। बदलाव के बाद ही वायरस का एक नया रूप तैयार होता है। इसी तरह कोरोना के कई रूप यानी कई वेरिएंट है। जैसे- अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, डेल्टा प्लस आदि। बेल्जियम की महिला कोरोना के अल्फा और बीटा वेरिएंट ने संक्रमित हुई थीं।

See also  Jr NTR की देवरा देखते-देखते एक फैन को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

अल्फा वेरिएंट पहली बार यूके में पाया गया था, वहीं बीटा वेरिएंट पहली बार साउथ अफ्रीका में देखा गया था। WHO ने जिन चार वेरिएंट्स को ‘वेरिएंट्स ऑफ कंसर्न’ यानी चिंताजनक बताया है, उनमें ये पांचों वायरस के वेरिएंट शामिल हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...