Home Breaking News खाने की रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर की हत्या
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

खाने की रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

Share
Share

नोएडा में फेज दो थानाक्षेत्र के नयागांव में सोमवार देर रात खाने की रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। खाने के पैसे के लेन-देन को लेकर आरोपियों का युवक से विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरुप से मैनपुरी निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह रात करीब पौने दस बजे नयागांव तिराहे पर खाना खाने आया था। यहां पर उसने एक रेहड़ी पर खाना खा लिया। इसके बाद खाने का भुगतान करने को लेकर उसका रेहड़ी संचालक दिलीप से विवाद हो गया। दोनों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान दिलीप के साथ दूसरा रेहड़ी संचालक संजीत कुमार भी आ गया।

आरोप है कि दोनों ने सुरेश पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे सुरेश गंभीर रुप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सुरेश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मूलरुप से पश्चिम बंगाल के कुंच विहार स्थित कुंछा निवासी दिलीप कुमार वर्मन और बिहार के गया स्थित मंझोली निवासी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किराए पर नया गांव में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद किया है।

See also  बचना है कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से तो करने होंगे आपको बस यह दो तरह के एक्सरसाइज़
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

अमीन हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार; पहले संग पी शराब फ‍िर दी दर्दनाक मौत

ऋषिकेश/पौड़ी: ऋषिकेश के ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...