Home Breaking News खूबसूरत कॉलर बाेन पाने के लिए महिलाएं राेज करें ये एक्सरसाइज
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

खूबसूरत कॉलर बाेन पाने के लिए महिलाएं राेज करें ये एक्सरसाइज

Share
Share

गर्दन के ठीक नीचे और छाती में पसलियों के ऊपर नजर आने वाली हड्डी को अंग्रेजी में कॉलरबोन या ब्यूटी बोन के नाम से जाना जाता है तो वहीं हिंदी में हंसली। इस हड्डी का नजर आना आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। लेकिन मोटापे की वजह से ये हड्डी कई महिलाओं में नजर नहीं आती। तो आज हम कुछ ऐसी एक्सरसाइजेस जानने वाले हैं जिनके रोजाना अभ्यास से आपके गर्दन, कंधे, बैक और हाथों का फैट कम होने लगेगा और कॉलरबोन शो होने लगेगी। जिसके बाद आप बिंदास होकर नेक हाइलाइट करने वाली ड्रेसेज़ कैरी कर सकती हैं।

लेकिन हां, ऐसा होने में 2-3 हफ्तों से लेकर महीनों तक का वक्त लग सकता है पर रिजल्ट पॉजिटिव मिलेगी ये तय है। तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइजेस के बारे में और साथ ही इन्हें करने का तरीका।

पहली एक्सरसाइज 

– इसमें अपने हाथ की उंगलियों को एक साथ करके कंधे पर टिका लें।

– अब दोनों कोहनियों का इस्तेमाल करते हुए सामने की ओर गोला बनाएं।

– 10-15 बार सीधी दिशा में फिर इतनी ही बार उलटी दिशा में इस एक्सरसाइज को करना है।

– जितना ज्यादा आप अपने कंधों को खोलेंगी उतना ही ज्यादा फायदा होगा।

– इसके कम से कम 3 सेट जरूर पूरे करें।

दूसरी एक्सरसाइज

ये एक्सरसाइज़ कॉमन है लेकिन कंधों से लेकर बैक, नेक और कॉलरबोन के लिए बहुत ही असरदार है।

– इसमें हाथों को आगे से जोड़ते हुए पीछे की तरफ खोलने का अभ्यास करना है।

– शुरू-शुरू में हाथों में दर्द होगा लेकिन प्रयास जारी रखें तभी फायदा होगा।

See also  काम से लौट रहे 25 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

– 10-15 बार एक दिशा में हाथ घुमाना है फिर उलटी दिशा में।

– इसके भी 2-3 सेट पूरे करें।

तीसरी एक्सरसाइज

– दोनों हाथों को कंधे की सीध में दाईं और बाईं ओर फैला लें।

– अब दाएं हाथ को मोड़ते हुए पीछे ले जाते हुए बाएं कंधे को छूना है और बायां हाथ कंधे की सीध में ही बना रहेगा।

– फिर बाएं हाथ को मोड़कर दाएं कंधे को छूएं।

– दोनों तरफ करने के बाद एक चक्र पूरा होता है तो कम से कम 10 बार,  2-3 सेट करें।

चौथी एक्सरसाइज

– सामने हाथों को जोड़े और फिर पीछे की ओर ले जाते हुए जितना खोल सकते हैं खोलें।

– बहुत तेजी से न करें क्योंकि मसल्स खींच सकती है।

– 10 बार 3 सेट पूरे करें।

पांचवी एक्सरसाइज

– हाथों को ऊपर की जोड़े और फिर साइड में फैलाएं।

– 10 बार 3 सेट करना है।

तो ये सारी ही एक्सरसाइज़ेस ऐसी हैं जिनकी मदद से आप अपने कॉलरबोन को ही नहीं बल्कि कंधों को भी एक अच्छा शेप दे सकती हैं और साथ ही साथ पीठ के मोटापे को भी कम कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि इन्हें करने के लिए किसी तरह के उपकरण की भी जरूरत नहीं होती।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...