रिंकू लोधी की खबर
औरंगाबाद। खानपुर थाना छेत्र के गांव सोझना झाया में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और वार्ड 52 के जिला पंचायत सदस्य सोनू लोधी लखनऊ में गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी से मिले।विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि स्याना विधानसभा छेत्र के गांव सोझना झाया में गन्ना खरीद केंद्र नही है।जबकि यहां कई आसपास के बड़े बड़े गांव के किसान खेती करते है।जिनको बाहरी छेत्र में गन्ना ले जाने में काफी परेशानी होती है।साथ ही ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी अधिक आता है।इसलिये सोझना झाया पर गन्ना क्रय केंद्र लगवाया जाए।ताकि किसानों को परेशानी न हो।गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी ने विधायक को जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।इस दौरान नीरज लोधी,अंकित चौधरी,नरेश,अशोक कुमार आदि थे।