नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर : माननीय परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया, जिला महामंत्री अजय त्यागी , युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक दुलेरा , लक्ष्मी राज सिंह ने विधानसभा बुलंदशहर के ग्राम अड़ौली,सिखेड़ा,नैथला,नवादा एवं कुडवल में ग्राम चौपाल की। सिखेड़ा प्रधान अरविंद सिंह ने परिवहन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया का जोरदार स्वागत किया एवं पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। भाजपा एवं नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास और बढ़ा है।
ग्राम चौपालों में मन्त्री अशोक कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं एवं रीति, नीति से जनता को अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसान, गरीब, शोषित,वंचित, प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया है। माननीय मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास” के मूल मंत्र कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के मान,सम्मान, विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा अनवरत काम कर रही है। हमारा प्रथम उद्देश्य देश को एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है।
जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर कार्य किया है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सेवा के कार्य, निस्वार्थ भाव से किए। देश को सुरक्षित रखने के लिए, देश का विकास करने के लिए, मोदी एवं योगी के हाथों को मजबूत करना अति आवश्यक है।