नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर शुक्रवार से ग्राम संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। जो 31 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंडल प्रमुख नरेश कुमार जैन और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर ग्राम संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। जो जिले की समस्त ग्रामीण शाखाओं द्वारा गांवों में आयोजित होगा। दो अक्तूबर को गांव जिताका समेत चार गांवों में इस अभियान को शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत किसानों को आसान शर्तों पर कृषि कार्ड, डेयरी, मछली पालन हेतु ऋण सुविधा, किसानों और उद्यमियों हेतु विशेष रियातें पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना और डिजीटल बैंकिग को बढ़ाने के साथ अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।