Home Breaking News घाटमपुर उप चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टिया हुयी रवाना, मंगलवार को पड़ेंगे वोट
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

घाटमपुर उप चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टिया हुयी रवाना, मंगलवार को पड़ेंगे वोट

Share
Share

घाटमपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी रवाना होने का सिलसिला जारी है। नौबस्ता के गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टी रवाना हो रही है। इस बार कोरोना के सक्रमण के चलते कोरोना किट भी दी जा रही है। जिसमे थर्मल स्कैनर, मास्क, फेससील्ड ग्लब्स, सेनेटाइजर दिया जा रहा है। नौबस्ता गल्ला मंडी में सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हो रही रवाना। सभी सीमाएं सील, 8 किलोमीटर की दूरी तक शराब की दुकानें बंद। मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान। उपचुनाव को लेकर आज सुबह 8:00 बजे से नौबस्ता गल्ला मंडी से 529 पोलिंग पार्टियां हो रही है रवाना। 481 बूथों के मुताबिक 481 पोलिंग पार्टियां मुस्तैद रहेंगी, 48 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। घाटमपुर उपचुनाव में 84 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं, उन पर रहेगी विशेष निगरानी। पीएसी तक रहेगी मुस्तैद। लाइव टेलीकास्ट होगा। अप्रिय घटना होने पर तत्काल क्विक रिस्पांस टीम पहुंचेगी। सभी टीमों को जोड़ा गया कंट्रोल रूम से।

एक नजर में घाटमपुर उपचुनाव

कुल मतदाता 3,19,148
पुरुष 1,74, 437
महिला 1,44,706
थर्ड जेंडर 5
मतदान केंद्र 260
बूथ 481
पोलिंग पार्टियां 529
क्रिटिकल बूथ 84

See also  Aaj Ka Panchang, 17 March 2024: आज शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...