Home Breaking News चार दिन पहले शादी करके आई दुल्हन भाई संग रफूचक्कर, जानिए पूरा मामला
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

चार दिन पहले शादी करके आई दुल्हन भाई संग रफूचक्कर, जानिए पूरा मामला

Share
Share

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैंरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक चार दिन पहले शादी करके आई नई नवेली दुल्हन अपने भाई के साथ रफूचक्कर हो गई। उधर, दूल्हे के सभी परिवार वाले बेहोशी की हालत में मिले। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पूरे परिवार की हालत बिगड़ी थी। दूल्हा व उसके परिवारजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, दूल्हा पक्ष दुल्हन के बारे में कुछ भी न बता पा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में 70 हजार रुपये में खरीदे की बात सामने आ रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

10 मई को ही चंद्र कुमार की हुई थी शादी: मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के कारीपाकर गांव का है। यहां के निवासी चंद्र कुमार उर्फ बड़क्के के घर किराना स्टोर है। चार दिन पहले 10 मई को चंद्र कुमार का शाहजहांपुर जिले के पुवायां मार्ग स्थित एक मंदिर में पायल से विवाह हुआ। नई नवेली दूल्हन पायल का भाई गुरुवार को विदा कराने पहुंचा। गुरुवार शाम परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सोए थे। इसके शुक्रवार सुबह चाय-नाश्ता भी हुआ। इसी बीच दूल्हे चंद्र कुमार व उसके परिवारजन की तबीयत बिगड़ी। अचानक एक ग्राहक चंद्र कुमार की दुकान पर कोई ग्राहक पहुंचा। दुकान बंद देख घर के अंदर चला गया। तभी चंद्र कुमार होश में आए। इसके बाद उस ग्राहक ने चंद्र कुमार के घर के अन्य सदस्यों का हाल लिया तो पता चला सभी लोग बेहोशी की हालत में हैं। इस परिस्थिति को देख उस ग्राहक ने गांव के अन्य लोगों को खबर की। चंद्र कुमार के घर बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखा गया कि चंद्र कुमार की नई नवेली दूल्हन गायब है। फिर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर चंद्र कुमार और उसकी तीनों बहन, मां-बाप को महोली सीएचसी ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने परिवार के सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल भर्ती चंद्र कुमार व उसके परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है।

See also  स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर भाई गिरफ्तार

महिला को 70 हजार रुपये में खरीदा था: महोली कोतवाली प्रभारी ने बताया, पायल नामक नई नवेली दूल्हन का मायका कहां है, उसके भाई का क्या नाम है। यह भी चंद्र कुमार व उसके परिवार वालों को कुछ नहीं पता है, न ही गांव वालों को कुछ इस बारे में मालूम है। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया है कि उन्हें पता चला है कि पायल नाम महिला को चंद्र कुमार व उसके परिवार वालों ने 70 हजार रुपये में खरीदा था, पर ये बात पुष्ट नहीं है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...