Home Breaking News चीन और ताइवान के बीच बढ़ा तनाव, रक्षा मंत्री बोले- हम अपने बचाव के लिए तैयार
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

चीन और ताइवान के बीच बढ़ा तनाव, रक्षा मंत्री बोले- हम अपने बचाव के लिए तैयार

Share
Share

ताइवान और चीन के बीच तनाव जारी है। चीन लगातार ताइवान को धमकी दे रहा है। इस सबके बीच ताइवान के रक्षामंत्री चिउ कुओ- चेंग ने कहा है कि ताइवान को अपना बचाव करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो हम अन्य देशों पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा है कि हमें यकीन है कि अमेरिका हमारे साथ होगा लेकिन हमें खुद भी इसके लिए तैयार रहना होगा।

चिउ कुओ- चेंग ने कहा है कि हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए। अगर कोई दोस्त देश हमारी मदद करते हैं तो हमें खुशी होगी लेकिन हम पूरी तरह से इस पर निर्भर नहीं हो सकते हैं। चीउ ने चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव को 40 वर्षों में अब तक का सबसे गंभीर बताया है।

ताइवान और चीन के बीच तनाव अपने उच्चतम स्तर पर हैं। अक्टूबर महीने में चीन ने ताइवान के हाविया क्षेत्र में करीब 200 लड़ाकू विमान भेजे हैं। ताइवान से इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के पास 2025 तक द्वीप पर आक्रमण करने की व्यापक क्षमताएं होंगी। ऐसे में हमें अलर्ट रहने की जरूरत है।

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने हाल में कहा है कि उन्हें यकीन है कि अगर चीन हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है तो अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा। अमेरिका के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंध और अमेरिका और कांग्रेस के लोगों के समर्थन को देखते हुए मुझे विश्वास है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि चीन के ताइवान पर हमला करने की स्थिति में अमेरिका ताइवान के बचाव में सामने आएगा। यह पूछे जाने पर कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा? इसका जवाब देते हुए बाइडेन ने कहा कि हां, हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो बाइडेन के इस बयान का ताइवान में स्वागत किया गया है।

See also  अमेठी: तिलक समारोह में गई 4 वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर घटना का पता चला
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...