Home Breaking News चीन के कर्ज के जाल में फंस रहे श्रीलंका का सहारा बनेगा भारत, ‘राहत पैकेज’ से करेगा मदद
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

चीन के कर्ज के जाल में फंस रहे श्रीलंका का सहारा बनेगा भारत, ‘राहत पैकेज’ से करेगा मदद

Share
Share

श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे की भारत यात्रा के बाद भारत श्रीलंका को तत्काल मदद के लिए काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत श्रीलंका को आर्थिक संकट से निपटने के उपाय पर एक पैकेज पर काम कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत से एनर्जी सिक्यूरिटी पैकेज और करेंसी स्वैप के साथ-साथ तत्काल आधार पर श्रीलंका में फूड और हेल्थ सिक्यूरिटी पैकेज का विस्तार करने और भारतीय निवेश को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। फूड और हेल्थ सिक्यूरिटी पैकेज में भारत से खाद्य, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात को कवर करने के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट के विस्तार की परिकल्पना की गई है।

एनर्जी पैकेज में भारत से फ्यूल के आयात को कवर करने और त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म के प्रारंभिक आधुनिकीकरण को कवर करने के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट भी शामिल होगा। अधिकारियों ने बताया है कि श्रीलंका को अपने मौजूदा भुगतान संतुलन के मुद्दों को हल करने में मदद करने के लिए करेंसी स्वैप की पेशकश भी है।

बासिल ने श्रीलंका में आर्थिक स्थिति और कोविड के बाद की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण के बारे में भारतीय पक्ष को जानकारी दी है। इस साल जुलाई में पद संभालने के बाद से वित्त मंत्री बासिल की यह पहली विदेश यात्रा थी।

श्रीलंका, कोविड के बाद एक आर्थिक संकट और चीन से भारी उधारी के कारण बढ़ते कर्ज से जूझ रहा है। अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए श्रीलंका ने भारत से मदद मांगी है। चीन द्वारा  को गुणवत्ता मैनुफैक्चर किए गए फर्टिलाइजर को खराब क्वालिटी के आधार पर अस्वीकार करने के बाद भारत ने हाल ही में श्रीलंका के किसानों को फर्टिलाइजर भेजे थे।

See also  अवैध संबंध के शक में हत्या, पति ने देर रात पत्नी को सुलाई मौत की नींद; बच्चों ने पिता को किया पुलिस के हवाले
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...