Home Breaking News जानिए ऐसा क्या हुआ की म्यांमार की सेना ने की गोलाबारी और लगाया मार्शल लॉ
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

जानिए ऐसा क्या हुआ की म्यांमार की सेना ने की गोलाबारी और लगाया मार्शल लॉ

Share
Share

म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना (तात्मादाव) ने भारत के मिजोरम राज्य से लगे अपने चिन राज्य के कस्बे मिनदैट में सशस्त्र विद्रोह को दबाने के लिए जमकर गोलाबारी की है। यहां एक पुलिस स्टेशन और बैंक पर सशस्त्र विद्रोहियों के हमले के बाद जुंटा (राजा) ने चिन राज्य के इस कस्बे में मार्शल लॉ लगा दिया है।

सैन्य शासन के खिलाफ विद्रोही समूह ‘मिनदैट डिफेंस फोर्स’ ने सैन्य शासन (तात्मादाव) को शहरों में प्रवेश करने से रोक रखा है। विद्रोही समूह में सशस्त्र पुलिस बल के साथ ही सशस्त्र उग्र युवा भी शामिल हैं जो लगातार सैन्य शासन का विरोध कर रहें हैं और अपने देश में फिर से लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं। चिन आदिवासियों के कुछ पुराने विद्रोही भी सैन्य शासन के खिलाफ विद्रोह से जुड़ गए हैं। वह सरकारी ठिकानों पर हमले के लिए देसी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके बाद विगत मंगलवार से म्यांमार की सेना (तात्मादाव) की टुकडि़यां मिनदैट कस्बे में घुसने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन मिनदैट के विद्रोहियों ने स्थानीय संघर्षविराम को तोड़ते हुए जमकर गोलीबारी और हमले किए हैं। इसके बाद सेना ने मिनदैट से करीब 33 किमी दूर मागवे क्षेत्र में स्थित तोपखाने से बमबारी करके हमले तेज कर दिए। गुरुवार को सुबह छह बजे तक वहां गोले दागे जाते रहे।

चिन प्रांत में राष्ट्रीय मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष थामस थैंगनो ने कहा कि म्यांमार की सेना ने अपने नागरिकों के दमन के लिए तोपखाने का जमकर इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में एक 17 साल का लड़का मारा गया है। क्यूखुतू में अभी भी उन लोगों पर गोलीबारी जारी है। उन्होंने कहा कि सेना एक तरफ आधुनिक स्वचालित राइफलों और तोपों से लड़ रही है, जबकि स्थानीय विद्रोही शिकारियों वाली देसी राइफलों से बड़ी बहादुरी से सेना का सामना कर रहे हैं। बुधवार की रात से जुंटा यानी राजा की सेना और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी जारी है।

See also  माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की महिलाओं के द्वारा गौतम बुध नगर जिला कारागार में जा कर सभी बच्चों और महिलाओं के लिए किताबें और कपड़े दिए
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: चरमपंथियों ने पर्यटकों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद...