Home Breaking News ढोंगी राज के 12 साल प्रदेश बदहाल
Breaking Newsराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीय

ढोंगी राज के 12 साल प्रदेश बदहाल

Share
ढोंगी राज के 12 साल प्रदेश बदहाल
ढोंगी राज के 12 साल प्रदेश बदहाल
Share

शिवराज के 12 साल पूरे होने पर आप का अनोखा प्रदर्शन

भोपालः मध्य प्रदेश में शिवराज के मुख्य मंत्री के तौर पर 12 साल पूरे हो गए है। इस दौरान 12 साल से लगातार पूरे प्रदेश में बदहाली है। महिला, किसानी, महँगी बिजली, शिक्षा रोजगार, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य समेत 12 मुद्दों पर प्रदेश की बदहाली को दिखाती एक प्रियदर्शनी आम आदमी पार्टी द्वारा लगाई गई। इस प्रदर्शनी में निम्न मुद्दों को दर्शाया गया।

ढोंगी राज के 12 साल प्रदेश बदहाल

1. महिला सुरक्षा : महिला दुष्कर्म में लगातार न. 1 पर मध्य प्रदेश।
रोज होते हैं 12 बलात्कार।
2. शिक्षा व रोजगार : दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा और रोजगार घोटाला “व्यापम” मध्य प्रदेश में हुआ।
i) व्यापम घोटाले में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
ii) 18 लाख पढ़े लिखे बेरोजगार मध्य प्रदेश में।

iii) 10 वी कि परीक्षा में 50 प्रतिशत छात्र फ़ैल हो रहे हैं।
iv) 1लाख 15 हजार स्कूल बंद करने कि तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार।
3. भ्रष्टाचार : मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे भ्रष्ट राज्य। चपरासी के यहाँ भी करोड़ो रूपए मिलते हैं। 2 लाख करोड़ के घोटाले हुए सिर्फ बिजली क्षेत्र में।
4. स्वास्थ्य : प्रदेश में 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं।कुपोषण से हुई मौतों के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दुसरे स्थान पर हैं। रोज मरते है 75 बच्चे।

5. अर्थव्यवस्था : शिवराज ने म. प्र. को भारी कर्ज में दबा दिया है। आज प्रदेश पर रू 17000 करोड़ का कर्ज है। हर नागरिक पर है 15000 का कर्ज।
6. प्रदेश में प्रतिदिन 17 कन्या भ्रूण हत्याएं होती है, जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं।
7. निवेश कि सच्चाई : निवेश बुलाने के नाम पर उद्योगपतियों को जमीन बांटी गई | फिर भी 86 प्रतिशत निवेश सिर्फ कागजों पर।
8. अवैध खनन : मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर, मात्र 2015-16 में ही 13 हज़ार 627 मामले सामने आये।
9. कानून व्यवस्था : अपराध के मामले में मध्य प्रदेश दुसरे नंबर पर है।
10. पुलिस से भी जनता परेशान : पुरे देश में सबसे ज्यादा पुलिस के खिलाफ मामले मध्य प्रदेश में।
11. बिजली : सबसे महंगी बिजली उपलब्ध कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज है प्रायवेट कम्पनियों से 81 रुपए प्रति यूनिट तक बिजली खरीद कर प्रदेश के खजाने को लूटा जा रहा है।
12. किसान : कृषि प्रधान प्रदेश में कर्ज से परेशान 5 किसान प्रतिदिन आत्महत्या करते हैं।

See also  मनीष सिसोदिया के काम को याद कर मंच पर रो पड़े दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, देखें Video

Cheap Website Design For Small Business

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में फर्जी पेपर देकर 12 लाख की ठगी करने वाले गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (UPHESC), प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...