Home Breaking News थाईलैंड ने चीन को दिया एक और झटका, क्रॉ नहर प्रोजेक्ट भी किया रद्द …
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

थाईलैंड ने चीन को दिया एक और झटका, क्रॉ नहर प्रोजेक्ट भी किया रद्द …

Share
Share

बैंकाक। अपनी दादागिरी से भारत को परेशान कर रहे चीन को थाइलैंड ने पनडुब्बी सौदा लटकाने के बाद अब दूसरा झटका दिया है। वह ‘क्रा कैनाल प्रोजेक्ट’ रद करने जा रहा है। इससे ¨हद महासागर तक चीन की पहुंच आसान हो जाती। चीन लंबे समय से इसके पूरा होने की आस लगाए बैठा था। टीएफआइपोस्ट की खबर के मुताबिक, करीब 120 किलोमीटर लंबे क्रा-नहर प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ड्रैगन दक्षिण चीन सागर और ¨हद महासागर में अपने नवनिर्मित ठिकानों तक आसानी से पहुंच सकता था। इसका मतलब यह हुआ कि खतरे के समय चीन के युद्धपोत कुछ दिनों की बजाय कुछ घंटों में ही ¨हद महासागर में आ जाते। अभी इसके लिए चीन को 1,100 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। चीन क्रा प्रोजेक्ट के सहारे मलक्का की खाड़ी को बाईपास करते हुए दक्षिण चीन सागर में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है, ताकि ¨हद-प्रशांत क्षेत्र में कोई उसे चुनौती न दे सके। थाई सरकार ने इस परियोजना से हाथ खींचकर चीन की मंशा पर पानी फेर दिया है।

गेमचेंजर मानता था थाइलैंड

शुरुआत में थाइलैंड क्रा प्रोजेक्ट को अपने लिए गेमचेंजर मानता था। इसे पनामा नहर की तर्ज पर बनाने की बात थी, जो दक्षिण चीन सागर को सीधे ¨हद महासागर से जोड़ देती। अब थाई सरकार को लगता है कि इस परियोजना से उसे कोई लाभ नहीं है। इससे ज्यादा राजस्व भी नहीं आएगा।

चीनी दखल बढ़ने का खतराथाइलैंड को यह बात भी समझ में आ गई कि क्रा प्रोजेक्ट के चलते अमेरिका और भारत जैसे देशों से उसके रिश्ते खराब हो सकते हैं। एक चिंता यह भी है कि यह प्रोजेक्ट म्यांमार और कंबोडिया जैसे गरीब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की आजादी खतरे में पड़ सकती है, जो चीनी दखल के चलते पहले से ही काफी परेशान हैं।

See also  आलिया भट्ट बिकिनी ब्यूटी ने अपनी सहेलियों संग दिया पोज

पनडुब्बी सौदे में भी देरी

इससे पहले जन दबाव में थाई सरकार चीन से दो पनडुब्बियों की खरीद का सौदा 2022 तक के लिए टाल चुकी है। यह सौदा 720 मिलियन डॉलर (लगभग 5,273 करोड़ रुपये) का है। इस सौदे का देश में भारी विरोध हो रहा था। विपक्षी नेताओं और आम लोगों का कहना था कि यह पैसा कोरोना पीडि़त परिवारों की भलाई पर खर्च किया जाना चाहिए।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...