नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शनिवार रात को एक सराफा व्यापारी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र की कायस्थवाड़ा चौकी के निकट रामबाड़ा में नगर निवासी गौरव सराफा का काम करता है। सराफा व्यापारी गौरव ने बताया कि शनिवार को रात्रि के समय दुकान बंद करके घर गया था। घर पहुँचने के कुछ समय बाद दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली। बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में रखे चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जो करीब आधा किलो से अधिक थे। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वही, लोगों का आरोप है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। अगर पुलिस कार्रवाई करे तो चोरी की घटनाएं रुक सकती है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।