Home Breaking News दून में अधिकतम तापमान पहुंचा 31 डिग्री के पार, पारे ने ‘पिघलाए’ सभी रिकॉर्ड
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

दून में अधिकतम तापमान पहुंचा 31 डिग्री के पार, पारे ने ‘पिघलाए’ सभी रिकॉर्ड

Share
Share

 देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार चौंका रहा है। पिछले साल जहां अप्रैल में भी गर्मी का अहसास नहीं हुआ था। वहीं, इस दफा सूरज अभी से आंखें तरेर रहा है। फरवरी में ही दुपहरी जेठ जैसी तप रही है। दून और पंतनगर में तो गुरुवार को पारे ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दून में जहां अधिकतम तापमान 31.3 रिकॉर्ड किया गया, वहीं ऊधमसिंह नगर में पारे ने 30 का आंकड़ा छू लिया। दोनों ही जगह फरवरी में यह अधिकतम तापमान का आल टाइम रिकॉर्ड है। इससे पहले देहरादून में फरवरी में सबसे ज्यादा तापमान वर्ष 2006 में रिकॉर्ड हुआ था। तब यह 31.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, ऊधमसिंह नगर में इससे पहले 2012 में फरवरी में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इस दफा ऊधमसिंह नगर ने फिर इस आंकड़े को छू लिया। चटख धूप का असर पर्वतीय जिलों में भी दिखाई दे रहा है। यहां भी पारे में इजाफा होने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार से अगले तीन दिन तक उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून और टिहरी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि या हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले दो दिन तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा। तीन दिन बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

कम बारिश और पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम

उत्तराखंड में मानसून में कम बारिश होने के बाद पोस्ट मानसून में मेघों के बरसने की उम्मीद थी। लेकिन, इस बार शीतकाल में बारिश बेहद कम हुई। जनवरी और फरवरी की ही बात करें तो इन दोनों महीनों में सामान्य से 48 फीसद कम बारिश हुई है। आमतौर पर प्रदेश में इन दो माह में 76.6 मिलीमीटर बारिश होती है, मगर इस बार महज 39.6 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई। कई जिले ऐसे भी हैं, जहां 60 फीसद से भी कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बीते दो माह में पश्चिमी विक्षोभ कई बार उत्तराखंड में दस्तक नहीं दे सका। जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की ओर इसका प्रवाह अधिक रहा।

See also  गणतंत्र दिवस पर भावना कांत इतिहास रचेंगी, परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनेंगी

दून में पिछले 15 वर्ष में फरवरी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान

तिथि, अधिकतम तापमान

25 फरवरी 2021, 31.3

13 फरवरी 2020, 29.2

22 फरवरी 2019, 26.6

23 फरवरी 2018, 29.5

28 फरवरी 2017, 28.4

20 फरवरी 2016, 28.5

24 फरवरी 2015, 23.2

26 फरवरी 2014, 25.4

26 फरवरी 2013, 25.9

23 फरवरी 2012, 27.4

05 फरवरी 2011, 27.5

18 फरवरी 2010, 26.8

24 फरवरी 2009, 25.5

21 फरवरी 2008, 26.4

15 फरवरी 2007, 28.5

25 फरवरी 2006, 31.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...