Home Breaking News धनतेरस पर 499 साल बन रहा विशेष संयोग
Breaking Newsउत्तरप्रदेशधर्म-दर्शनराज्‍य

धनतेरस पर 499 साल बन रहा विशेष संयोग

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

त्रयोदशी के उदय तिथि और प्रदोष काल में होने की वजह से बन रहा ऐसा संयोग

धनतेरस के साथ शाम को नरक चतुर्दशी की होगी पूजा, १४ नवंबर को है दिवाली

बुलंदशहर। दिवाली से दो दिन पहले पडऩे वाला धनतेरस का त्योहार इस बार दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाएगा। त्रयोदशी के उदया तिथि और प्रदोष काल में होने की वजह से करीब ४९९ साल बाद संयोग बन रहा है। इस बार १३ नवंबर को धनतेरस के साथ शाम को नरक चतुर्दशी की पूजा होगी। वहीं, १४ नवंबर को स्वाती नक्षत्र में दिवाली का पूजन होगा।
प्रतिवर्ष दिवाली से दो दिन पूर्व धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। करीब ४९९ साल पूर्व सर्न १५२१ में दिवाली से एक दिन पूर्व धनतेरस का त्योहार मना था। जो संयोग इस बार भी मन रहा है। भृगु क्षेत्र आश्रम के आचार्य शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि इस बार त्रयोदशी उदया तिथि और प्रदोष काल में पड़ रही है। त्रयोदशी १२ नवंबर की रात ९.३० बजे से शुरू होगी और १३ नवंबर की शाम ५.५९ बजे तक रहेगी। इस वजह से धनतेरस दिवाली से एक दिन पूर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा।इसी दिन शाम ५.५९ बजे से चतुर्दशी लगेगी, जो १४ नवंबर की दोपहर २.१८ बजे तक रहेगी। मान्यता है कि कार्तिक मास की अमावस्या को स्वाती नक्षत्र में माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती है। १४ नवंबर की दोपहर २.१८ बजे से अमावस्या लग जाएगी और स्वाती नक्षत्र रात ८.२० बजे तक रहेगा। ऐसे में मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त शाम ५.२२ बजे से ७.१२ बजे तक उत्तम रहेगा। व्यावसायिक स्थानों में मां लक्ष्मी का पूजन दोपहर तीन बजे से रात ८.०९ बजे तक कर सकते हैं। वहीं, धनतरेस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त १३ नवंबर सुबह ६.०१ बजे से लेकर रात ८.३३ बजे तक रहेगा।

See also  मथुरा ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के साथ ही परिक्रमा कर कमाया पुण्य
Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

कैलाश यात्रा के लिए आज पहला जत्था हुआ रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल

हल्द्वानी: उत्तराखंड की पवित्र यात्राओं में आदि कैलाश यात्रा का आज से शुभारंभ...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

देहरादून: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, CM धामी भी रहे मौजूद

देहरादून: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार...