Home Breaking News नवनियुक्त भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि अवाना का हुआ भव्य स्वागत
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

नवनियुक्त भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि अवाना का हुआ भव्य स्वागत

Share
Share

प्रदेश के युवा ही 2022 में प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश में बनायेंगे भाजपा की सरकारः रवि अवाना

नोएडा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सदस्य व सेक्टर-27 अट्टा निवासी रवि अवाना का नोएडा आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवि अवाना ने कहा कि प्रदेश के युवा भारी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे है। 2022 में प्रदेश में युवा ही प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनायेंगे।.

उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सेक्टर-27 अट्टा निवासी रवि अवाना को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया हैं। रवि अवाना के नोएडा आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवि अवाना ने युवाओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी शक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने और समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने सेवा ही संगठन के भाव को सतत अपने आचरण में धारण करने को कहा तथा संगठन में ही शक्ति है का मूल मंत्र भी दिया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व सिंचाई राजयमंत्री व गन्ना किसान संस्थान उप्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के आवास पर जाकर रवि अवाना ने आर्शिवाद प्राप्त किया।

See also  सुप्रीम कोर्ट में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर दाखिल की गई PIL
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...