Home Breaking News नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मेट्रो के संचालन का समय सुबह छह बजे से रात दस बजे तक किया
Breaking Newsउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीराज्‍य

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मेट्रो के संचालन का समय सुबह छह बजे से रात दस बजे तक किया

Share
Share

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मेट्रो के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। अब मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलेगी।

एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि शासन ने रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में किये गए फेरबदल के समय को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सोमवार से नोएडा में मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलेगी, जबकि अभी तक सुबह सात से रात आठ बजे तक ही चल रही थी। व्यस्त समय में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हर दस मिनट में मेट्रो संचालित होगी, जबकि अन्य समय में 15 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। मेट्रो में कोविड प्रोटोकोल का पूरी तरह से सभी यात्रियों को पालन करना होगा। शनिवार और रविवार में मेट्रो का संचालन नहीं होगा।

सोमवार को 12 हजार होंगे पार

नौ जून से एक बार फिर से शहर में मेट्रो का संचालन प्रारम्भ हुआ था। इस संचालन के बाद से लेकर अभी तक 12 जुलाई को सोमवार वाले दिन सबसे अधिक 9489 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था। माना जा रहा है कि इस बार सोमवार में यह संख्या 12 हजार के भी पार जा सकती है। 16 जुलाई को शुक्रवार वाले दिन मेट्रो में 8895 यात्रियों ने सफर किया था।

See also  कांग्रेस में घमासान, क्या ये विधायक छोड़ देंगे पार्टी
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...