Home Breaking News न्यूक्लियर रॉकेट पर काम कर रहा नासा, 3 महीने में मंगल पहुंच जाएगा इंसान
Breaking Newsटेक्नोलॉजीराज्‍यराष्ट्रीय

न्यूक्लियर रॉकेट पर काम कर रहा नासा, 3 महीने में मंगल पहुंच जाएगा इंसान

Share
Share

नई दिल्ली। वर्ष 2035 तक अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन यानी नासा मनुष्य को मंगल पर उतारने की योजना बना रहा है। हालांकि पृथ्वी से करीब 22 करोड़ किमी दूर इस ग्रह पर पहुंचाना और वहां से वापस आना आसान नहीं है। मंगल का वातावरण मनुष्य के लिए एकदम प्रतिकूल है। वहां अंटार्कटिका जैसी ठंड है और ऑक्सीजन भी न के बराबर है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मंगल पर उतरने और वहां से वापसी करने में बहुत जोखिम है। लंबी यात्र में जोखिम और बढ़ जाएगा। यही वजह है कि विज्ञानी मंगल की यात्र के समय में कटौती के उपाय सोच रहे हैं।

अमेरिका में सिएटल स्थित अल्ट्रा सेफ न्यूक्लियर टेक्नोलॉजीज ने न्यूक्लियर थर्मल प्रोपल्शन इंजन (एनटीपी) के रूप में इसका एक समाधान खोजा है। यह मनुष्य को सिर्फ तीन महीने में मंगल पर पहुंचा सकता है। अभी मानवरहित यान मंगल पर पहुंचने के लिए न्यूनतम सात महीने लेता है, लेकिन मानवयुक्त यान को नौ महीने लग सकते हैं। अभी प्रयुक्त हो रहे रासायनिक रॉकेटों की तुलना में परमाणु ऊर्जा से चलने वाले रॉकेट ज्यादा शक्तिशाली होंगे। उनकी कार्यकुशलता भी दोगुनी होगी। इनमें ऊर्जा की खपत और कम होगी। इससे अंतरिक्ष में व्यावसायिक अवसर खुलेंगे।

नासा के एक चीफ इंजीनियर जैफ शीही का कहना है कि रासायनिक रॉकेटों को मंगल जाने और वहां से वापस आने में तीन साल लगेंगे। नासा अधिक रफ्तार के साथ मंगल पर पहुंचना चाहता है, ताकि बाहरी अंतरिक्ष में मनुष्य कम से कम समय गुजारे। इससे उसका अंतरिक्ष विकिरण से जुड़ा जोखिम कम होगा। इस विकिरण का मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है जिससे रेडिएशन सिकनेस और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। विकिरण का प्रभाव स्नायु प्रणाली पर भी पड़ता है और क्षय कारक रोग उत्पन्न होने का खतरा रहता है। न्यूक्लियर रॉकेटों से दूसरे जोखिम भी घटेंगे। लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने पर यांत्रिक खराबियों का जोखिम हमेशा रहता है। यही वजह है कि नासा न्यूक्लियर रॉकेट टेक्नोलॉजी विकसित करना चाहता है।

See also  पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज का ने किया दावा, बोर्ड ने कहा था मैच फिक्सिंग कबूलने के लिए

एनटीपी सिस्टम में यूरेनियम के ईंधन से ऊष्मा उत्पन्न करने के लिए एक न्यूक्लियर रिएक्टर का प्रयोग किया जाता है। यह ताप ऊर्जा एक तरल प्रणोदक को गर्म करती है। तरल हाइड्रोजन का उपयोग प्रणोदक के रूप में किया जाता है। गर्म होने पर यह गैस के रूप में फैलती है और बाहर निकल कर वेग उत्पन्न करती है। एनटीपी इंजन बनाने में सबसे बड़ी चुनौती उपयुक्त यूरेनियम ईंधन की है। यह ईंधन 2,427 डिग्री सेल्सियस तापमान पर काम करने में सक्षम होना चाहिए। विकिरण वाले उत्पादों को रिएक्टर से बाहर जाने से रोकने के लिए ईंधन में सिलिकॉन कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है। बहरहाल न्यूक्लियर रॉकेट आकर्षक अवश्य है, लेकिन यान में विकिरण को लेकर चिंता अभी भी कायम है।

 

 

Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...