Home Breaking News पिछले 6 महीने से बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन
Breaking Newsदिल्लीराज्‍यराष्ट्रीय

पिछले 6 महीने से बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन

Share
Share

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।’

अमर सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश से हैं और समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक रहे हैं। ये अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों के लिए जाने जाते हैं। शनिवार, एक अगस्त, 2020 को 64 साल की उम्र में सिंगापुर में किडनी की लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। अमर सिंह अपने आप पर जनमत को ध्रुवित करने के लिए भी जाने जाते हैं। इनपर भ्रष्टाचार के विभिन्न मामले लम्बित हैं जो इन्हें व्यापक रूप से अलोकप्रिय भी बनाते हैं।वो समाजवादी पार्टी के महासचिव व भारतीय संसद के उपरी सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को, इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।

इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फ़रवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वर्ष 2011 में इनका कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। घोषणा करते हुए इन्होंने कहा- “मैं अपनी पत्नी और अपने परिवार को अधिक समय देना चाहता हूँ। अतः चुनावों की अन्तिम तिथि (१३ मई) के बाद, मैं राजनीति से सन्यास ले लुँगा।” वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये। फ़िलहाल ये समाजवादी से अलग होकर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए दिन बयान दे रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को नमाज़वादी भी घोषित कर दिया है।

See also  रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...