Home Breaking News पिता-पुत्र गिरफ्तार, लॉकडाउन में किशोरी को अगवा कर जबरन की शादी, फिर बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म;
Breaking Newsअपराध

पिता-पुत्र गिरफ्तार, लॉकडाउन में किशोरी को अगवा कर जबरन की शादी, फिर बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म;

Share
Share

लखनऊ। राजधानी में किशोरी का अपहरण कर उससे शादी करने के मामले में फरार आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस ने सोमवार को दबोचा। आरोपित युवक ने अपने पि‍ता के साथ मिलकर लॉकडाउन के वक्‍त जून माह में किशोरी का अपहरण किया था। इसके बाद उसे बंधक बनाकर जबरन शादी की। उसके बाद लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि व‍िरोध करने पर बाप-बेटे म‍िलकर मारते थे। बता दें, बीते दो मार्च को ही पीड़ि‍ता को पुलिस ने आरोप‍ितों के चंगुल से आजाद करा द‍िया था।

प‍िता के साथ म‍िलकर किया किशोरी को अगवा: मामला महानगर थानाक्षेत्र का है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में बीकेटी के मानपुर लाला गांव निवासी पिंटू और उसका पिता बिट्टी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बीते जून माह में पिंटू क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी को अपने पिता की मदद से अपहरण कर ले गया था। किशोरी के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। अपहरण के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। बीते दो मार्च को किशोरी को काकोरी क्षेत्र स्थित एक मकान से पुलिस ने बरामद किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए तो उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी ने बताया कि पिंटू और उसके पिता ने उसका अपरहण किया। अपरहण के बाद बिट्टी ने जबरन डरा धमकाकर पिंटू के साथ उसकी शादी कराई। इसके बाद दोनों ने बंधक बनाकर काकोरी के एक मकान में रखा। जहां पिंटू उससे दुष्कर्म करता रहा। विरोध पर वह और उसका पिता दोनों ही मिलकर पीटते थे। किशोरी के बरामद होने के बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपित पिता-पुत्र को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मौका पाते ही नाना-नानी को किशोरी ने किया था फोन: इंस्पेक्टर ने बताया कि पिंटू ने किशोरी को काकोरी स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखा था। एक मार्च को पिंटू बाहर निकाला था। इस बीच मौका पाते ही किशोरी ने किसी की मदद से अपने नाना को पूरे मामले की जानकारी दी। नाना ने किशोरी के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद टीम गठित कर किशोरी को काकोरी से बरामद किया गया।

See also  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला
Share

Latest Posts

Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 25% महंगाई भत्ता, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को दिया आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार अपने कर्मचारियों को...

Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

शॉकिंग! परेश रावल ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, ‘बाबू भैया’ ने खुद किया वजह का खुलासा, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा...

Breaking Newsव्यापार

Adani Group से Mutual Funds ने घटाई हिस्सेदारी, 8 कंपनियों में ₹1160 करोड़ के शेयर बेचे

मुंबई: म्यूचुअल फंड धीरे-धीरे अडाणी समूह की कंपनियों में अपना निवेश कम कर...

Breaking Newsखेल

वाह नीरज वाह! गोल्डन बॉय ने 90.23 मीटर का भाला फेंक रचा इतिहास, 140 करोड़ भारतीय गदगद

नीरज चोपड़ा इतिहास रच दिया है. दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League)...