Home Breaking News पूरा कपूर खानदान दिखा करीना कपूर के घर हुई क्रिसमस पार्टी में
Breaking Newsसिनेमा

पूरा कपूर खानदान दिखा करीना कपूर के घर हुई क्रिसमस पार्टी में

Share
Share

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने क्रिसमस के अवसर पर कपूर खानदान के वार्षिक भोज की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, आदर जैन और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आ रहे हैंl करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की हैl

इन फोटो में सैफ अली खान, लोलो, रणबीर कपूर, आलिया, तारा सुतारिया, आदर जैन, अरमान जैन और निशा मल्होत्रा नजर आ रही हैl फोटो में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी नहीं हैl करीना कपूर ने लिखा है, ‘और यह चलता रहाl हमारी फैमिली साथ हैl सभी का कोरोनावायरस टेस्ट हुआ हैl सभी ठीक हैl क्रिसमस की बधाईl’

नीतू कपूर आंटी और रिद्धिमा कपूर को मिस कर रहे हैंl’ इस मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक्सप्रेशन देखने लायक हैl रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को गले लगा रखा थाl करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैl करीना ने अलग-अलग लोगों के साथ फोटो खिंचवाई हैl करीना ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी दी इसमें सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान, समाइरा, सोहा अली खान और कुणाल खेमू मौजूद थेl करीना कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl बॉलीवुड के कई कलाकार क्रिसमस मना रहे हैं और अपने फैंस और दर्शकों को बधाई दे रहे हैंl

सैफ और करीना कुछ हफ्ते पहले ही धर्मशाला से वापस मुंबई आए है। सैफ हिमाचल प्रदेश में अर्जुन कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे थे, जहां करीना भी उनके साथ थी। करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उन्होंने इस साल की शुरुआत में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग भी शुरू की थी। यह फिल्म आगामी वर्ष 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है और इस फिल्म में करीना कपूर और आमिर खान की अहम भूमिका होगी।

See also  जेल में बंद देवेंद्र उर्फ गब्बर सिंह की 110 करोड़ की संपत्ति कुर्क, माफिया पर दर्ज हैं 50 से ज्यादा मुकदमे
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...