Home Breaking News पौधों का करेंगे विकास गाय के गोबर से बने गमले
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

पौधों का करेंगे विकास गाय के गोबर से बने गमले

Share
Share

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में अब गाय के गोबर से गमले बन रहे हैं। इससे पौधों को नया जीवन और तेजी से विकास होगा। इसके लिए नगर निगम ने एक निजी संस्था से करार किया है। इसकी शुरूआत आगामी 14 जनवरी को कान्हा उपवन में होगी। सिटिजन डेवलपमेंट फाउंडेशन की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि गमले बनाने के लिए गोबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा गेंहू की पराली, मैदा व लकड़ी की छाल का इस्तेमाल होगा। मैदा लकड़ी, छाल, गोबर और पराली के मिश्रण को मजबूती देगा और गिरने पर यह गमले जल्दी टूटेंगे नहीं। इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए रंगा भी जाएगा। गमले बनाने की मशीन भी आ चुकी है। इसमें स्वयं सहयता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

नगर-निगम के संयुक्त निदेशक अरविंद कुमार राव ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और वृक्षों के विकास को देखते हुए अपने यहां गोबर के गमले बनाने का उत्पादन हो रहा है। इसे बेचने की जिम्मेदारी संस्था की होगी। इससे नगर निगम की आय होगी। लोगों की भी सेहत ठीक रहेगी।

See also  शादी के बाद नेहा कक्कर और रोहनप्रीत सिंह सेलिब्रेट कर रहे हैं अपनी पहली लोहड़ी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...