Home Breaking News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को ओणम  के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। केरल में मनाया जाने वाला ओणम एक कृषि पर्व है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘ओणम पर्व की सभी को बधाई। यह त्योहार नई फसल के आगमन की खुशी मनाने का अवसर है। यह किसानों के अथक परिश्रम को दर्शाता है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है।’

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मलयालम और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘ओणम के विशेष मौके पर शुभकामनाएं। यह पर्व पॉजिटिविटी और भाईचारे का प्रतीक है। मै सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने भी केरल निवासियों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस मौके पर ट्वीट कर केरल वासियों को बधाई दी।

कृषि पर्व ओणम को मलायलम कैलेंडर के चिंगम माह में 22वें नक्षत्र तिरुवोणम के दिन हर साल मनाया जाता है।केरल में इस पर्व को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन (ओणम) राजा महाबली की आत्मा केरल आकर राज्यवासियों को आशीर्वाद देती है।

See also  समस्या का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...