Home Breaking News प्रियंका गांधी ने नोएडा से किया चुनावी प्रचार का आगाज, बेरोजगारी से लेकर हर मुद्दे पर सरकार को घेरा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

प्रियंका गांधी ने नोएडा से किया चुनावी प्रचार का आगाज, बेरोजगारी से लेकर हर मुद्दे पर सरकार को घेरा

Share
Share

नोएडा। नोएडा में दस फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में जाकर वोट मांगे।नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गियों में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। घर-घर जनसंपर्क के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रीता और मंजू के घर में जाकर उनसे संवाद भी किया।

प्रियंका गांधी ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार से पहले आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और युवाओं बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ़ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं। इसलिए लोगों को विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए।

इस मौके पर भारी भीड़ भी देखी गई। भीड़ में कई लोग बिना फेस मास्क लगाए भी देखे गए।

See also  उत्तराखंड चुनाव 2022: लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने वन मंत्री हरक सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, सीएम को भेजा पत्र
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...