Home Breaking News प्रियंका गांधी वाड्रा मथुरा में आज बांकेबिहारी मंदिर में माथा टेकेंगी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍यराष्ट्रीय

प्रियंका गांधी वाड्रा मथुरा में आज बांकेबिहारी मंदिर में माथा टेकेंगी

Share
Share
मथुरा। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है। जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। वह पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं। सोमवार को उनके निजी सचिव संदीप ङ्क्षसह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया। प्रियंका वाड्रा सुबह 11 बजे पालीखेड़ा में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।
See also  CBI ने अपने पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...