नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र में सेक्टर 82 स्थित एक क्लीनिक में डॉक्टर ने फिजियोथैरेपी के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर 93 स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में रहती हैं। वह सेक्टर 82 स्थित एक क्लीनिक पर शुक्रवार को फिजियोथैरेपी कराने गई थीं। पीड़िता का आरोप है कि इस डॉक्टर ने उनके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की। थाना फेज दो प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर अजीम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की है।