नोएडा। बरौला गांव में युवक ने पार्क में बैठे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी के साथ पास के ही पार्क में बैठे थे। इसी बीच गांव का राहुल पहुंचा। आरोप है कि उसने लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जब लक्ष्मी प्रसाद ने विरोध किया तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। लोगों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक के खिलाफ इससे पूर्व भी मुकदमा दर्ज है।