Home Breaking News बलिया में पिता ने पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस की थ्योरी को बताया झूठ, बोले…
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

बलिया में पिता ने पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस की थ्योरी को बताया झूठ, बोले…

Share
Share

बलिया। पत्रकार रतन सिंह की हत्या के बाद प्रदेश सरकार पर हो रहे हमले के बीच में रतन सिंह के पिता विनोद सिंह ने पुलिस की कहानी को झूठा बताया है। उनका कहना है कि उनके पुत्र रतन सिंह की हत्या आपसी विवाद में नही हुई है।

पत्रकार हत्याकांड पर रतन सिंह के पिता विनोद सिंह ने कहा कि बलिया पुलिस इस मामले में झूठ बोल रही है। यहां से उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है। हमारे घर से सिर्फ पांच सौ मीटर की दूरी पर फेफना थाना होने के बाद भी रतन सिंह को घेर कर मारा गया। पुलिस तो पुआल तथा भूसी की झूठी कहानी बता रही है। आबादी की जमीन का कोई विवाद ही नहीं है। उन्होंने कहा है कि थानाध्यक्ष शशिमौली ने आरोपियों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या करवाई है। दिवंगत पत्रकार ने भाई ने भी यह आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष शशिमौली वहां पर जाकर भाग गए थे।

रतन सिंह के पिता विनोद सिंह ने पुलिस की उस थ्योरी को झूठा करार दिया जिसमें कहा जा रहा था कि यह आपसी विवाद में हत्या हुई है। आईजी ने बताया था कि जमीनी विवाद में एक पक्ष ने भूसा रखा था तो दूसरे पक्ष ने उसी जमीन पर पुवाल लाकर रख दिया। इसी विवाद के बाद गोली चली और पत्रकार रतन सिंह की मौत हो गई। पिता विनोद सिंह ने दावा किया है कि जिस जमीन के बारे में पुलिस बता रही है वहां जाकर कोई भी देख लें कि पुवाल और भूसा रखा गया है या नहीं। उन्होंने कहा पुलिस पूरी तरह से झूठ बोल रही है। विनोद सिंह का कहना है कि यह आपसी रंजिश में हत्या नहीं है। मामले की सही जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि लोकल पुलिस बड़े अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दे रही है।

See also  माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा, गाजीपुर में एक गिरफ्तार, दूसरे की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

गौरतलब है कि सोमवार रात करीब नौ बजे पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने रतन को दौड़ाकर गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। पत्रकार रतन सिंह सोमवार को जिला मुख्यालय बलिया में रहने के बाद शाम को अपने गांव चले गए। शाम को गांव में ही किसी के यहां बैठने के बाद पैदल ही वापस घर जा रहे थे। तभी घर कुछ लोगों ने उनपर फायर झोंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार जान बचाने के लिए रतन ग्राम प्रधान में घर में घुस गए लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और एक-एक कर तीन गोलियां दाग दी। इससे रतन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मंत्री का हुआ घेराव

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे तो पत्रकारों ने उन्हेंं घेर लिया। मुख्यमंत्री की ओर से दस लाख की सहायता राशि को नाकाफी बताते हुए 50 लाख देने और पत्नी को नौकरी की मांग की। मंत्री ने मांग को जायज बताते हुए भरोसा दिया कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से बात कर हरसम्भव मदद दिलाएंगे। जिस समय मंत्री आनंद शुक्ल पत्रकारों से बात कर रहे थे, उसी वक्त रतन सिंह के दो परिजन रोते हुए स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने लगे।

उन्होंने पैसा लेकर आरोपितों को संरक्षण देने का आरोप पुलिस पर लगाया। मंत्री ने जांच कराने का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि रतन सिंह की हत्या से हम सभी दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने दस लाख रूपए की सहायता की घोषणा की है। रतन सिंह के परिवार के लिए अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार रतन सिंह के परिवार के साथ खड़ी है। पीडि़त परिवार में एक नौकरी न्यायोचित मांग है। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ध्यान से पढ़ लें ये सारे नए अपडेट

 प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम जारी किए जाने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...