Home Breaking News बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची एयर होस्टेस, गया में घोड़ी पर सवार दुल्हन को देख दंग रह गए लोग, किया जमकर डांस
Breaking Newsबिहारमनोरंजनराज्‍य

बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची एयर होस्टेस, गया में घोड़ी पर सवार दुल्हन को देख दंग रह गए लोग, किया जमकर डांस

Share
Share

गया। बड़ी ही धूमधाम से दूल्हे को बारात ले जाते हुए आपने देखा होगा। क्या दुल्हन को भी ऐसा करते देखा या सुना है? अगर नहीं सुना है तो बिहार में ऐसा ही वाकया सामने आया है। गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब निकली तो लोग देखते ही रह गए। शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो बराती भी अचंभित रह गए।

दरअसल, शहर की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य  बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

शहर के चांदचौरा स्थित सुजुआर भवन से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा को लाने के लिए निकली तो देखने वालों के जुबान पर चर्चा होने लगी। दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया के घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दुल्हनिया अनुष्पा गुहा ने कहा कि आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है। लड़का और लड़की के भेदभाव दूर करने के लिए हमने घोड़े पर सवार होकर दूल्हा लाने जा रही हूं। अनुष्पा गुहा ने कहा कि मैं अन्य लड़कियों से भी कहूंगी कि वह अपने दूल्हे को खुद लेने जाएं। बता दें कि बिहार में ऐसी शादियां पहले भी होती रही हैं। पहले भी दुल्हन के दूल्हे को शादी के लिए लेकर आने के खबरें आई हैं।

See also  अखिलेश यादव के करीबियों पर लखनऊ से मैनपुरी तक इनकम टैक्स के छापे
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...