शाहजहांपुर की गंगा नदी की बाढ़ का कहर लगातार जारी है। गंगा नदी की बाढ़ से करीब एक दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ के पानी से सडके टापू बन गई है। वहीं दूसरी ओर हजारों बीघा धान,शकरकन्द और तिलहन की फसलें नष्ट हो गई है। बाढ से जहा एक ओर ग्रामीणो को आवागमन मे दिक्कतो का सामना करना पड रहा है वही दूसरी लोग खाने और जानवरो के चारे की दिक्कते आ रही है। तीन से मुसीबतो को झेल रहे ग्रामीणो को अभी तक प्रशासन मदद नही कर पाया है।वहीं बाढ प्रभावित इलाके मे प्रशासन के अधिकारी खाने के पैकटो के इंतजाम ही कर रहा हैं।
शाहजहांपुर में कलान तहसील इलाके की गंगा नदी की बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सडके जहा टापू बन गई है तो वही गांव मे बाढ का पानी गांव में घुस गया है। जिसके चलते करीब एक दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। कई गांव बाढ के पानी से घिर गये है। जिसके चलते हजारो ग्रामीणो का सम्पर्क टूट गया है।
वहीं दूसरी ओर धान तिलहन की हजारों बीघा फसल भी नष्ट हो गई है। बाढ़ का पानी सड़कों पर बह रहा है जहां कई गांव का संपर्क टूट गया है। जिले की सड़कें ढाई घाट की ओर जाने सड़कें तालाब बन गई है। बाढ से सड़क और नदी मैं कोई फर्क नहीं दिखाई पड़ रहा है। सडको से से निकल रहे लोग अपनी जान हथेली पर रखकर निकल रहे है।
तीन से मुसीबतो को झेल रहे ग्रामीणो को अभी तक प्रशासन मदद नही कर पाया है।वहीं बाढ प्रभावित इलाके मे प्रशासन के अधिकारी खाने के पैकटो के इंतजाम ही कर रहा हैं।