Home Breaking News बीच पर दिखा मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज, लोगों ने कहा हॉट नागिन
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

बीच पर दिखा मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज, लोगों ने कहा हॉट नागिन

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए हमेशा अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर से टीवी की नागिन अपनी बोल्ड तस्वीरें को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इन तस्वीरों के जरिए वह अपना खूबसूरत फीगर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों में से एक तस्वीर में मौनी रॉय ने यल्लो कलर की बिकिनी भी पहनी हुई है।

इन सभी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय अपना सिजलिंग फीगर दिखा रही हैं। वहीं उनके चारों तरफ नीला समुद्र नजर आ रहा है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। मौनी रॉय की इन सभी बोल्ड तस्वीरों को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने मौनी रॉय की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘हॉट नागिन।’ वहीं दूसरे ने उन्हें क्यूट बताया है।

इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मौनी रॉय की तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। इससे पहले मौनी रॉय अपनी अन्य बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग कई तस्वीरें शेयर की थी। मौरी रॉय की यह सभी तस्वीरें भी बिकिनी में थीं। इतना ही नहीं उन्होंने स्विमिंग पूल के अंदर भी अपनी तस्वीरें क्लिक करवाईं थीं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा था।

See also  मलारी घाटी में चीन सीमा के पास हिमखंड टूटने की सूचना, चल रहा सड़क निर्माण का कार्य

एक तस्वीर में मौनी रॉय ने व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी हुई है। वहीं बाकि अन्य तस्वीरों में वह पूल के अंदर बोल्ड अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवाती हुई नजर आ रही थीं। इस दौरान मौनी रॉय ने अपने बाल खुले रखे हुए थे। वहीं न्यूड ग्लॉसी मेकअप भी किया हुआ था। पूल के अंदर मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा था। अभिनेत्री की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...