Home Breaking News भरभरा कर ज़मीदोज़ हुआ जर्जर मकान, पति पत्नी समेत 13 साल की मासूम मलवे में दबी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

भरभरा कर ज़मीदोज़ हुआ जर्जर मकान, पति पत्नी समेत 13 साल की मासूम मलवे में दबी

Share
Share

नीरज शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें पूरा परिवार मलवे में दब गया। जिसमें पति पत्‍नी समेत एक 13 साल की मासूम बच्‍ची भी थी। मकान गिरने से गांव में तेज आवाज हुई। जिससे आसपास के लोगो व गांव वालों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। देर तक चले रेस्‍क्‍यू में ग्रमीणों ने सभी को निकालकर अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें से पत्‍नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दरअसल देहात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक मकान भरभरा कर गिर गया। लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना था। इसकी दिवारें जर्जर हो चुकीं थी।देखने से ही लगता था कि यह कभी भी गिर सकता है। वहीं इस घटना के बारें में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने मौके से पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली है। लोगों का कहना है कि पति पहले से ही विकलांग है। मलबे में इन लोगों को गहरी चोटे आईं है। अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसी कारण घर की मरम्‍मत नहीं करा पा रहा था। कहीं और से भी मदद नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से परिवार जर्जर मकान में सोने को मजबूर था।

See also  तीन नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल; 25 लाख की ड्रग्स बरामद
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...