Home Breaking News भाजपा के दस और सपा के दो सदस्य यूपी विधान परिषद में निर्वाचित
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

भाजपा के दस और सपा के दो सदस्य यूपी विधान परिषद में निर्वाचित

Share
Share

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीट पर भाजपा के 10 सपा के 2 प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। इन सभी 12 को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। भाजपा ने इस चुनाव में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी सेवानिवृत्त अफसर मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद भाजपा के दस तथा सपा के दोनों प्रत्याशियों का निर्वाचन तय हो गया था। विधान परिषद सचिवालय ने सभी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया है।

भाजपा के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के साथ अरविंद कुमार शर्मा, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति व कुंवर मानवेंद्र सिंह अब विधान परिषद सदस्य हो गए हैं। विपक्ष विधान परिषद अहमद हसन के साथ अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र चौधरी भी सपा की ओर से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए हैं।

See also  उर्फी जावेद ने ली शीजान खान की साइड, बोलीं- सुसाइड का जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते!
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...