Home Breaking News भाजपा नेता जयविजय सिंह की मौत, सड़क हादसे में गयी जान
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

भाजपा नेता जयविजय सिंह की मौत, सड़क हादसे में गयी जान

Share
Share

चित्रकूट । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेड़ी पुलिया के पास सड़क हादसे में घायल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की बुधवार की रात प्रयागराज के अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और चित्रकूट भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह की प्रयागराज के एक अस्पताल में बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सिंह बुधवार शाम बेड़ी पुलिया के पास जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूत्रों ने बताया कि जीप ने सिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया, रात में ही उनकी मौत हो गयी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

See also  ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ता जा रहा है कुत्तों का आतंक
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...