Home Breaking News भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सत्याग्रह
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सत्याग्रह

Share
Share

ग्रेटर नोएडा:- 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 2 घंटे का मौन सत्याग्रह किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने प्रेस को जारी किए बयान में कहा कि यह सत्याग्रह सत्ता रूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, अधिवक्ता व विपक्षी दलो के नेताओं का दमन और शोषण कर लोकतंत्र की हत्या किये जाने के विरोध में है। उत्तर प्रदेश में चौतरफा जंगलराज कायम है, कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हत्या, लूट, अपरहण, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों की बाढ़ आई हुई है। महिला और बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी इसका ताजा उदाहरण है, पुलिस द्वारा पीड़िता का शव का देर रात अंतिम संस्कार करना ,पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पर पाबन्दी लगा देना साबित करता है कि भाजपा की सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी का विस्फोट हो गया है। शिक्षित नौजवान दर-दर की ठोकर खा रहा है, लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा देकर लोगों के रोजगार छीनने का काम कर रही है। श्यामसिंह भाटी ने कहा कि आज देश के संसद में किसानों के खिलाफ कानून बन रहे है।भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता का शोषण किया जा रहा है और वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, सरकार से सवाल पूछने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जा रहे है। सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। शान्ति पूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, इंद्रपाल छौंकर, सुरेंद्र गौतम, लखमी यादव, सुधीर तोमर, सुधीर भाटी, सुनील बदौली, कृष्णा चौहान, जगवीर नंबरदार, इंद्र प्रधान, निरंजन लाल शर्मा, देवेंद्र अवाना, विनोद लोहिया, सुरेंद्र नागर, जतन भाटी, विजेंद्र नागर, उपदेश नागर, औरंगजेब अली, सतवीर गौतम, अकबर खान, कुलदीप भाटी, अशोक प्रमुख, जगत खारी, रविन्द्र प्रधान ,सतेंद्र नागर, सुमित पंडित, समय डाढ़ा, शिमला यादव, जय यादव, अनीस अहमद, अजय एडवोकेट, महेश भाटी, अक्षय सिंह भाटी, सेन्सरपाल, वीरेंद्र शर्मा, कृष्ण नागर, उमेश नागर, विक्रांत चौधरी, नवाब कुरैशी, विजेंद्र चौहान, अजीत भाटी, अमन भाटी, सुदेश भाटी, रतन पतवाड़ी, वकील सिद्दीकी, विपिन नागर, रोहित बैसोया, मनोज शर्मा, ओमवीर सेन, राजेश रोही, मुकेश त्यागी, हीरालाल यादव, विनीत भाटी, विक्रम सफीपुर, शैलेन्द्र भाटी, अमित रौनी, सुदेश भाटी, समीर मेवाती, हारून सैफी, लखन जाटव, सुमित राणा, विकास भनौता, रोहित भाटी, सोनू तंवर, गजेंद्र भाटी, प्रशांत भाटी, बंटी ,चौधरी, इदरीश कुरैशी, जावेद खान, जयदेव, इमरान खान, अकरम खान आदि मौजूद रहे।

See also  यूपी में 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, महेंद्र सिंह बने विशेष सचिव गृह, देखें पूरी लिस्ट
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...