ग्रेटर नोएडा:- रविवार को एनटीपीसी क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में समाजवादी पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीणों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण आज देश संकट में है। सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है, देश की संसद में अन्नदाता के हितों के खिलाफ और चंद उद्योगपतियों के लाभ पहुंचाने के लिए कानून बन रहे हैं। सरकार को गरीब, किसान, मजदूर की कोई परवाह नहीं है।
![](https://todaynewsindia.com/wp-content/uploads/2024/02/Red-Wine-and-Yellow-Modern-Business-Ads-LinkedIn-Banner.png)
वह केवल जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है उन्हों कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी है, जबकि भाजपा समाज को बांटने का काम करती है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हैं उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था और वर्तमान सरकार भी केवल उनके कार्यकाल के कामों का फीता काटने का काम कर रही है और कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है।
महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार हो रहे है। प्रदेश की पुलिस माफियाओं की तरह काम कर रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से कृष्णा चौहान, कृशान्त भाटी, इंजीनियर लखमी यादव, जगवीर नंबरदार, बॉबी ठेकेदार, हैप्पी पंडित, नीरज भाटी एडवोकेट, प्रशांत भाटी, विक्रान्त चौधरी, सतवीर सिंह, कपिल देव शर्मा, अंकित बांगड़, विवेक राणा, सौरभ नागर, दीपक भाटी, गौरव खारी, संजय राणा, नरेन्द्र तौमर, ओमपाल सिंह, रोहित राणा, देवराज शिशौदिया, तारुन शर्मा, राकेश शर्मा, अजय कुमार, राजबाबू शर्मा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।