Home Breaking News मलाइका अरोड़ा ने शेयर की 2021 की सबसे शानदार तसवीरें, अर्जुन कपूर भी दिखे, फैंस बोले- पूरा कैलेंडर याद हो गया
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की 2021 की सबसे शानदार तसवीरें, अर्जुन कपूर भी दिखे, फैंस बोले- पूरा कैलेंडर याद हो गया

Share
Share

नई दिल्ली। साल 2021 खट्टी-मीठी यादें छोड़कर जाने वाला है। बस दो दिन बाकी हैं और फिर 2022 दस्तक देगा। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी 2021 को अलविदा कहने के साथ नये साल का स्वागत कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने 2021 को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 12 फोटोज हर महीने के हिसाब से शेयर किये हैं। जाहिर है कि मलाइका के ये बेस्ट फोटो हैं।

इनमें एक फोटो बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ भी है। बाकी सारी तस्वीरों में मलाइका अकेली हैं। कहीं वो टू पीस बिकिनी में समंदर किनारे रेत में लुत्फ उठा रही हैं तो किसी तस्वीर में वैक्सीनेशन करवा रही हैं। वैसे 2021 कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए भी कड़वी याद के रूप में दर्ज रहेगा, जिससे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और इंडस्ट्री भी प्रभावित रही। लॉकडाउन के दौरान तमाम सेलेब्स अपने घरों में कैद हो गये थे और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स से संपर्क कर रहे थे। कुछ लोगों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए जरूरतमंदों की मदद की गुहारों को एम्प्लीफाई भी किया था।

बहरहाल, मलाइका की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स ने कमेंट किये हैं और इमोजी के जरिए मलाइका के अंदाज की तारीफ की है। कुछ ने दिलचस्प कमेंट भी किये हैं। एक यूजर ने लिखा कि महीनों के नाम याद हो गये हैं। दरअसल, वीडियो में हर महीने का वॉइसओवर सुनाई देता है, जिसके साथ एक नई तस्वीर सामने आती है। मलाइका वैसे भी सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों से फॉलोअर्स का मनोरंजन करती हैं। हालांकि, कभी-कभी उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।

See also  Pulwama Attack: PM की ललकार के 12 दिन बाद ही भारत ने लिया था बद

बता दें, मलाइका और अर्जुन इस वक्त कोविड-19 की वजह से भी चर्चा में हैं। 2020 के बाद अर्जुन एक बार फिर कोविड-19 संक्रमित हो गये हैं। अर्जुन के साथ उनकी बहन अंशुला, कजिन रिया और रिया के पति करण बलूनी भी कोविड पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका खुद नेगेटिव हैं। कुछ दिनों पहले मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी पॉजिटिव हुई थीं।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...