Home Breaking News महिला शिक्षक संघ गैतमबुद्धनगर इकाई द्वारा प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

महिला शिक्षक संघ गैतमबुद्धनगर इकाई द्वारा प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share
महिला शिक्षक संघ
Share

महिला शिक्षक संघ: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी द्वारा प्राधिकार पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। संयुक्त रुप से उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद की ब्लॉक इकाई की समस्त पदाधिकारी महिला शिक्षकों को सिटी मजिस्ट्रेट उमा शंकर सिंह ने प्राधिकार पत्र देकर सम्मानित किया एवं सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उमाशंकर सिंह ने महिला शिक्षकों की बढ़ चढकर सहभागिता को महिला सशक्तिकरण का प्रमाण बताया तथा प्रशासन से हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष रीना काकरान व मंडल मंत्री अर्चना चौधरी ने कहा कि महिला शिक्षक संघ पूर्णतया महिला शिक्षकों के प्रति समर्पित है। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश प्रज्ञा शर्मा ने नारी शक्ति के महत्व पर ओजपूर्ण व उत्साहवर्धन शब्दों से महिला शिक्षक संघ के गठन के महत्व और सार्थकता का समर्थन देते हुए सभी नव गठित ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के सदस्यों को प्राधिकार पत्र दिया।आयोजित प्राधिकार पत्र वितरण समारोह में महिला शिक्षकों की बढ़-चढ़कर सहभागिता एवं स्वागत से अभिभूत भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी कार्यकारिणी समिति की जमकर तारीफ भी की।

इस मौके पर प्राधिकार पत्र वितरण समारोह में नॉएडा के सिटी मजिस्ट्रेट उमाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सक्सेना , बिसरख ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह,प्रवेश चौहान, अनुज शर्मा, दीपिका सिंह आदि लोगो की उपस्थित रहीं।

See also  अलीगढ़ की एक अजीब प्रेम कहानी, गलती से लगी मिस्ड कॉल और प्यार चढ़ा परवान
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...