Home Breaking News मास्क होता है सबसे ज्यादा जरूरी, जानिए कैसे करें मास्क की सफाई
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

मास्क होता है सबसे ज्यादा जरूरी, जानिए कैसे करें मास्क की सफाई

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से बचाव करना है तो पाबंदी से मास्क लगाना जरूरी है। मास्क का मतलब गंदे और कीटाणुनाशक मास्क से नहीं जो आपकी हिफ़ाज़त करने के बजाए आपको बीमार बना दें। सरकार लोगों को कढ़ाई से मास्क लगाने के लिए तो प्रेरित कर रही है, लेकिन लोगों में मास्क की सफाई और उसे बदलने को लेकर जागरूकता का अब भी बेहद अभाव है। कुछ लोग लंबे समय तक एक ही मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग गंदे मास्क को कपड़ों की तरह बार-बार बिना वॉश किए इस्तेमाल करते रहते हैं।

आप जानते हैं कि ऐसा मास्क आपकों कोरोना से बचाव के बजाए और भी कई गंभीर बीमारियों की जद में ले जा रहा है। तेजी से फैलने वाले ब्लैक फंगस की बीमारी पनपने का एक कारण गंदा मास्क का इस्तेमाल करना भी है। आइए जानते हैं कि मास्क को लेकर आप कौन-कौन सी गल्तियां कर रहे हैं? बीमारियों से बचाव के लिए आपको मास्क की सफाई किस तरह करना चाहिए जानिए

गंदे मास्क से होने वाली परेशानियां:

साफ मास्क सांसों को बाहर निकालता है और उससे हवा भी अंदर आती है। लंबे समय तक मास्क को इस्तेमाल करने, या मास्क को वॉश नहीं करने से मास्क के छिद्रों में गंदगी भर जाती है। ऐसा मास्क बॉडी में ऑक्सीजन के स्तर में कमी लाता है। ऐसे मास्क से दम घुटन की परेशानी हो सकती है। गंदे मास्क से और भी कई समस्याएं जैसे गले में दर्द, पेट संबंधी बीमारियां, गले में खिच-खिच, अपच और सांस संबंधी परेशानियां हो सकती है।

See also  गोरखपुर के बैंक रोड पर लगी भयंकर आग, खाली कराये जा रहे मकान, धमाकों से घबराये लोग

मास्क को लेकर आपकी गल्तियां:

  • कुछ लोग डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल भी 3-4 दिनों तक कर रहे हैं जो बीमारी का कारण है।
  • कपड़े का मास्क लम्बे समय तक इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गल्ती है।

मास्क की सफाई किस तरह करें:

  • मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  • मास्क को धोने से पहले उसे 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में डुबोकर रखें।
  • मास्क को 10 मिनट बाद साबुन से धोएं।
  • मास्क को धूप में 4-5 घंटे तक सुखाएं।
  • अगर घर में धूप नहीं आती तो मास्क को धोने के बाद 15 मिनट तक डिटॉल में भीगोकर रख दें और फिर सुखाएं।
  • मास्क सूखने के बाद 3-4 मिनट तक प्रेस से सुखाएं।
  • हर बार इस्तेमाल के बाद मास्क को वॉश जरूर करें।
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...