Home Breaking News मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में फिर बर्फबारी, जानें- कैसा रहेगा आगे का मौसम
Breaking Newsराष्ट्रीय

मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में फिर बर्फबारी, जानें- कैसा रहेगा आगे का मौसम

Share
Share

नई दिल्ली। पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से देश के कई हिस्सों में गलन और ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। बर्फबारी के बाद श्रीनगर में पारा माइनस 7.8 डिग्री पहुंच गया, जिसके कारण डल झील जम गई। राजस्थान में बीती रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही। पंजाब में लोहड़ी पर हर साल के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिल्ली के पालम इलाके में गुरुवार सुबह 6.2 डिग्री और सफदरजंग इलाके 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 1 जनवरी के बाद यह पहली बार है, जब दिल्ली में तापमान इतना नीचे गया। तब दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी से लेकर तराई के जिलों में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर में बेहद ठंडे दिन की चेतावनी जारी की गयी है। आज 14 जनवरी को पश्चिमी यूपी और तराई के इन जिलों में दिन में ठण्ड का प्रकोप बहुत ज्यादा देखने को मिल सकता है। अगले 24 घण्टे में इन शहरों में शीतलहर के कारण दिन का तापमान और गिर सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ऊपर लिखे शहरों के साथ साथ बाराबंकी और कानपुर में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। कोहरे का असर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में देखने को मिलेगा।

See also  लोन माफ कराने के लिए पति ने कर दी पत्नी की हत्या, 'CID' सीरियल देख रची मर्डर की प्लानिंग

श्रीनगर में पारा माइनस 7.8 पहुंचा

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां (तेज ठंड) का असर है। कश्मीर घाटी में तापमान माइनस 7.8आने से डल झील जम गई है, इससे झील पर शिकारों का चलना कम हो गया है। सिर्फ काम के शिकारे ही चल पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें बर्फ तोड़नी पड़ रही है।

 माउंट आबू के बाद श्रीगंगानगर सबसे ठंडा

प्रदेश में माउंट आबू के बाद श्रीगंगानगर में 13 जनवरी प्रदेश में सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। इससे पहले एक जनवरी को 2.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था। रात में पारा जमाव बिंदु के आसपास होने के कारण पाला पड़ने की आशंका है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो के आसपास रही। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अगले 4 दिन कड़ाके की सर्दी, गिरेगा पाला

दिन के पारे में 4 डिग्री तक गिरावट के साथ इस बार लोहड़ी पर राज्य में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंडक रही। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। दिन का पारा औसतन 4-5 डिग्री कम चल रहा है। दिन में उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इस कारण शीतलहर चुनौती देगी। रात को खुले इलाकों और हाईवे पर पाला गिरेगा।

रात में पारा 6.4° लुढ़ककर 7 डिग्री पहुंचा भोपाल का पारा

संक्रांति के 24 घंटे पहले शहर कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया। 24 घंटे में रात का तापमान 6.4 डिग्री लुढ़ककर 7.0 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। 23 दिन बाद रात सबसे सर्द रही। इससे पहले 21 दिसंबर को रात का तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तर से सूखी व सर्द हवा के आने से तापमान में गिरावट हुई। ठंडी हवा से 24 घंटे में दिन में पारा ऊपर नहीं चढ़ा सका। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी दिन का तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। अभी दो दिन ऐसी ही ठंड रहेगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...