Home Breaking News यशपाल आर्य हमला: मदन कौशिक बोले- यह कांग्रेस की आंतरिक कलह, जैसा बोओगे वैसा काटोगे
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्‍य

यशपाल आर्य हमला: मदन कौशिक बोले- यह कांग्रेस की आंतरिक कलह, जैसा बोओगे वैसा काटोगे

Share
Share

देहरादून। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य द्वारा बाजपुर में उनके काफिले पर हुए हमले के मामले में प्रदेश सरकार को घेरने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं है। साथ ही टिप्पणी की कि जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का हिस्सा है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज कांग्रेस हताश व निराश है। वह घबराई हुई है। उसके पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा और कांग्रेस में भय का वातावरण बना हुआ है। इसी के चलते कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है, न कि जनता को भ्रमित करना।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दून में प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में पूछने पर कौशिक ने कहा कि ये कांग्रेस का अपना निर्णय है कि वह किसे बुलाए और किसे नहीं। इस पर टिप्पणी उचित नहीं। साथ ही जोड़ा कि प्रदेश कांग्रेस में अपने बड़े नेताओं को बुलाने के मामले में एक राय तक नहीं है, लेकिन ये उसका अंदरूनी विषय है।

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि बाजपुर की घटना कांग्रेस की आपसी कलह का जीता जागता उदाहरण है। अपनी खिसकी हुई जमीन और घटते जनाधार से घबराए यशपाल आर्य और उनके पुत्र इस घटना को भाजपा व प्रदेश सरकार के मत्थे मढ़कर सहानुभूति बटोरने का प्रपंच रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा की राजनीति के विरुद्ध है और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि बिल्ली के भाग से छींका टूटने के इंतजार में बैठे कांग्रेसियों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सफल विजय संकल्प रैली से चूलें हिल गई हैं। इसीलिए अब वे बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं।

See also  महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी देने का लगया आरोप
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...